विकास के लिये भाजपा को वोट दें-बिसाहूलाल सिंह

अन्तिम दिन दिग्गजों ने किया जन संपर्क की मतदान की अपील



                       
अनूपपुर /प्रदेश के विकास में अनूपपुर का बहुत योगदान है। इस जिले से नर्मदा नदी निकली हैं , जो म. प्र. की जीवन रेखा हैं। इसी जिले से बिसाहूलाल सिंह हैं ,जिन्होंने साहस का परिचय देकर प्रदेश की अन्यायी सरकार को उखाड फेंका। उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्टेशन चौक अनूपपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार म प्र शासन के पूर्व मंत्री एवं चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने व्यक्त किये। उन्होंने बिसाहूलाल सिंह को जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बतलाते हुए कहा कि वे अत्यंत बुद्धिमान तथा साहसी ,वरिष्ठ नेता हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि आज जिन परिस्थितियों में प्रदेश में उप चुनाव हो रहा है, उसके लिये कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस सरकार के शीर्ष नेताओं में ना तो सरकार चलाने की क्षमता है ना ही अपने वरिष्ठ विधायकों का सम्मान बचाए रखने का संस्कार । जिसके कारण उनके विधायकों ने  पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ली। जिसके कारण उनकी अल्पमत की सरकार गिर गिर गयी और आज प्रदेश में 28 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश विश्व के मजबूत देशों में अग्रिम पंक्ति पर है‌ । कोई देश हमें आंख नहीं दिखला सकता। कोविड संकट से हम अधिक सक्षम तरीके से निपट सके। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किया जा रहा है।अनूपपुर प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को दिया आपका प्रत्येक वोट मध्यप्रदेश सरकार को मजबूती प्रदान करेगा। श्री मोदी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश मजबूती से विकसित देशों में शामिल हो रहा है। अनूपपुर को प्रत्याशी के रुप में स्थापित मंत्री बिसाहूलाल मिले हैं। जीतने पर आपको मंत्री के रुप में विकासपुरुष मिलने जा रहा है।
जिला एवं प्रदेश का समग्र विकास होगा-बिसाहूलाल सिंह 
इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं म. प्र. शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जनता से अपील की कि मैं अनूपपुर का बेटा हूँ । प्रत्येक माता- पिता का आशीर्वाद आपके इस बेटे को जरुर मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव विकास के लिये हो रहा है। जिले के विकास के लिये बहुत से काम कराए गये हैं। विजयी होने पर जिले एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिये कार्य करेंगे।
इससे पूर्व मंच को विधायक मनीषा सिंह, मूलचन्द अग्रवाल ,  ओमप्रकाश द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, ब्रजेन्द्र पंत के साथ अन्य लोगों ने संबोधित किया। मंच का संचालन राम अवध सिंह ने किया।इससे पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने चचाई,जैतहरी, जमुना में सघन संपर्क रैली के माध्यम से प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने किया शहर में सघन जनसंपर्क
स्टेशन चौक पर आम सभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने शहर के दुकानदारों और घर घर जाकर सघन जनसंपर्क किया बड़े बूढ़ों से पांव छूकर आशीर्वाद मांगा।
टैक्सी ऑटो संघ की बैठक में पूर्व मंत्री चुनाव प्रभारी राजेंद्र शुक्ल 
आज जिन परिस्थितियों में प्रदेश में उप चुनाव हो रहा है, उसके लिये कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस सरकार के शीर्ष नेताओं में ना तो सरकार चलाने की क्षमता है ना ही अपने वरिष्ठ विधायकों का सम्मान बचाए रखने का संस्कार । जिसके कारण उनके विधायकों ने  पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ली। जिसके कारण उनकी अल्पमत की सरकार गिर गिर गयी और आज प्रदेश में 28 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।  टैक्सी - आटो संघ की बैठक लेते हुए उपरोक्त विचार म प्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने व्यक्त किये। उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी - आटो संघ के सदस्यों के बीच चर्चा के दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश विश्व के मजबूत देशों में अग्रिम पंक्ति पर है‌ । कोई देश हमें आंख नहीं दिखला सकता। कोविड संकट से हम अधिक सक्षम तरीके से निपट सके। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किया जा रहा है।अनूपपुर प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को दिया आपका प्रत्येक वोट मध्यप्रदेश सरकार को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर राजेश पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, दिलीप पाण्डेय के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
ज्योति सिंह को भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर अनुपपुर जिला कार्यकारणी ने दी बधाई
Image