मकर सक्रांति के पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन

अनूपपुर (ब्यूरो) मकर सक्रांति के विशेष पर्व पर दान पुण्य का अपना एक अलग महत्व होता है।इसी महत्व को चरितार्थ करने के लिए नगर के युवा, होनहार,ऊर्जावान, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष त्रिपाठी ने निर्णय लिया है कि अनूपपुर स्टेट बैंक चौक पर मकर सक्रांति के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।जिसमें हर किसी से भंडारे के प्रसाद को ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।नगर के होनहार सामाजिक कार्यकर्ता आशीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः 11.00 बजे से विशाल भंडारे का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया जाएगा।जिसमें सभी से मकर सक्रांति के पावन पर्व पर प्रसाद ग्रहण करने का आव्हान किया गया है। ज्ञातव्य हो कि मकर सक्रांति के पावन पर्व पर काफी संख्या में ग्रामीण अंचल के लोग सुबह से अनूपपुर में आयोजित मेला के लिए आते हैं उनको भी विशाल भंडारे का लाभ मिलेगा।

Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image