शहड़ोल का नाम बदलकर जल्द विराटनगर किया जाय:मनीष श्रीवास्तव

शहड़ोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी और मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश महामंत्री मनीष श्रीवास्तव ने मांग की है कि,देश मे शहरों के नाम बदलने की चल रही मुहिम के तहत कल मध्यप्रदेश में होशंगाबाद का नाम अचानक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बदलकर नर्मदापुरम कर दिया है,जो स्वीकार्य है,परन्तु ऐतिहासिक शहड़ोल संभाग के नाम को बदलकर विराटनगर किया जाय दशकों पुरानी जायज मांग है।उन्होंने संभाग के सभी राजनीतिक दलों,सामाजिक व अन्य संगठनों से भी इस ओर मांग करने की अपील की है तथा शिवराज सिंह को शहड़ोल आकर तुरन्त आगामी नवरात्रि के दिनों में विराटनगर की घोषणा कर देना चाहिये। शिवराज जी होशंगाबाद का नाम आपने स्वयं अपने मन से बदल दिया तो शहड़ोल का नाम क्यो नही बदला जायेगा।ये इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि मां नर्मदा का उदगम तो शहड़ोल संभाग के अमरकंटक में ही है।

Comments
Popular posts
बरगवां ऐतिहासिक मेले का नामकरण स्व. पं. शारदा प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की मांग
Image
संजय कुमार सिंह बने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार
Image
राजधानी भोपाल में सिख संगत ने मनाया प्रकाश पर्व, निकाला विशाल नगर कीर्तन
Image
*चैतन्य मिश्रा राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष हुए नियुक्त
Image
छापों में मिली काली कमाई: व्यवस्था की कमजोरी और जनता का विश्वास संकट
Image