रीवा लोकायुक्त की कार्यवाही :निर्माण शाखा में पदस्थ उपयंत्री कृष्ण मोहन त्रिपाठी को लोकायुक्त पुलिस 50 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण शाखा में पदस्थ उपयंत्री 50 हजार की रिश्वत मांग कर रहा था जिसके बारे में लोकायुक्त को शिकायत की गई थी। आज जब पैसा देने फरियादी पहुंचा तो लोकायुक्त ने उपयंत्री को रंगे हाथ पकड़ लिया।



रीवा: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण शाखा में पदस्थ  पदस्थ उपयंत्री कृष्ण मोहन त्रिपाठी को लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप किया है। उपयंत्री को रंगे हाथों 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।  ठेकेदारों द्वारा उनके पास लोकायुक्त की शिकायत की गई। थी जिसके बाद अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण शाखा पदस्थ उपयंत्री पर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की। लोकायुक्त की टीम की माने तो 2016-17 में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के भीतर स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण कराया गया था। जिसकी कुल लागत 8 लाख थी। वही इस बिल की तीन किस्त को पास करा दिया गया था जबकि चौथी किस्त को पास कराने के लिए कृष्ण मोहन त्रिपाठी द्वारा पूरी रकम की 5% राशि यानी 50 हज़ार रिश्वत के तौर पर मांगी गई थी। जब पैसा देने फरियादी पहुंचा तो लोकायुक्त ने उपयंत्री को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

Popular posts
सुश्री साक्षी मिश्रा ने यूपीएससी में सफलता अर्जित कर अनूपपुर का नाम रोशन किया ।आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा ने दी बधाई
Image
अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व
Image
"मेरा आंदोलन सन 1992 से ही बाज़ार के खिलाफ जारी है " जनता के लिए ऐसी दुर्भावना? निंदनीय है:शेषनारायण राठौर
Image
परिवारवाद’’,’’वंशवाद’’,’’भाई-भतीजावाद-चाचा-भतीजावाद’’ ’’अधिनायकवाद’’ एवं ’’जातिवाद’’! *लोकतंत्र के लिए खतरनाक? कैसे! कब! और क्यों? निदान!
Image
पेड़ से टकराई बाइक
Image