विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने से जिले के अंदर अब कांग्रेस का परचम लहराएगा-आशीष त्रिपाठी

 


अनूपपुर , कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की नियुक्ति का भव्य स्वागत करते हुए अपने बयान में कहा है कि अब अनूपपुर जिले में कांग्रेस का परचम लहराएगा।काफी समय बाद दमदार जिला अध्यक्ष के रूप में विधायक पुष्पराजगढ़ की नियुक्ति ने कांग्रेस के लोगों में एक नया उत्साह एक नया जोश भर दिया। छात्र जीवन से ही संघर्षशील विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को एक दमदार नेता के रूप में जाने और पहचाने जाते हैं।भाजपा की लहर में भी उन्होंने पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट जीतकर अपनी दमदारी दिखा दी।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से लगभग 14 वर्ष बाद कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिला है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई नियुक्ति के बाद काफी हर्ष और उत्साह एवं जोश और उमंग है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं निश्चित ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम सभी नगर पालिकाओं में लहराएगा।के.सी.वेणुगोपाल जनरल सेक्रेटरी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हस्ताक्षर से जारी पत्र की घोषणा होते ही अनूपपुर जिले में उत्साह का माहौल बन गया।उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गांधी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन निश्चित रूप से संगठन को मजबूती देने वाला है। कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी ने कहा कि काफी वर्षों बाद जिला कांग्रेस को एक ऊर्जावान अध्यक्ष के रूप में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को मिले हैं। निश्चित ही इनकी नियुक्ति से जिले के अंदर एक बार फिर से कांग्रेस का वर्चस्व स्थापित होगा। उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक की सहमति से एवं जिला प्रभारी सी.पी. मित्तल की अनुशंसा पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल की घोषणा का स्वागत किया है।   ज्ञात हो कि पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में थे।1984-85 में पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।स्नातक तक उन्होंने पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय में अध्ययन किया, इसके बाद स्नातकोत्तर शंभूनाथ शुक्ला महाविद्यालय शहडोल एवं वकालत की पढ़ाई भी शहडोल से पूरी की।युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पुष्पराजगढ़ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।शहडोल जिला पंचायत में उपाध्यक्ष एवं विभिन्न समितियों में सभापति भी रहे हैं।पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दलवीर सिंह की पहल पर उन्होंने कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की। 2008 में कांग्रेस से विधानसभा का चुनाव हारे। लेकिन 2013 एवं 2018 में कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुए। वर्तमान में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विराजमान हैं और उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image