अनूपपुर स्टेशन में लहरा रहा फटा तिरंगा, रेल प्रबंधन की अनदेखी

अनूपपुर/तिरंगा हमारे देश के मान और गौरव का प्रती‍क है लेकिन अनूपपुर रेलवे स्टेशन जंक्शन में  राष्ट्रीय तिरंगा का अपमान हो रहा है, यहाँ पर लगभग  2 सप्ताह से फटा राष्ट्रध्वज लहरा रहा है। परंतु रेलवे अनूपपुर का प्रशासन पूरी तरह से चिर  निंद्रा में सोया हुआ है।जिला स्टेशन जंक्शन होने के कारण हर रोज कई लोगो का आना जाना  लगा रहता  हैं। वहीं पूरे दिन लोगो  का जमावड़ा रहता हैं। ऐसे स्थान पर राष्ट्रध्वज तिरंगा की अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। तिरंगा के फट जाने की खबर पूरे दिन जिले  मेें चर्चा का विषय रही। लेकिन   रेलवे प्रशासन  के किसी भी  जिम्मेदार अधिकारी ने भी तिरंगे को बदलने की  जहमत नहीं उठाई।  रेलवे प्रशासन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की ऐसी हालत को नजरअंदाज कर दिया ,जो  की  राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के अनुसार फटे ध्वज को फहराना गंभीर श्रेणी का अपराध है।

Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image