प्रदेश सचिव श्रीधर शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का किया गया जोरदार स्वागत


अनूपपुर/पवित्र नगरी अमरकंटक में छत्तीसगढ़ शासन के विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी सपरिवार 20 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे पहुंचे जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्रीधर शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस व युवा कांग्रेस अमरकंटक के पदाधिकारियों द्वारा नगर पंचायत के सामने जोरदार स्वागत किया गया  आपको बता दें इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष का काफिला सीधे मंदिर की ओर प्रस्थान किया जहां नर्मदा मंदिर पहुंचकर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने मां नर्मदा मंदिर में पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया मंदिर में दर्शन के पश्चात वह होटल श्री माता सदन में पहुंचे जहां उनके भोजन व विश्राम की व्यवस्था की गई थी वही इसके पश्चात मार्कंडेय आश्रम कल्याण सेवा आश्रम चक्रतीर्थ अमरकंटक आश्रम पहुंचकर वहां के साधु महात्माओं का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किए इस दौरान सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस श्रीधर शर्मा यूथ कांग्रेस अमरकंटक नगर अध्यक्ष धीरे तंबोली विनायक द्विवेदी अखिलेश दुबे राकेश दरकेश सुल्तान खान एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाई आपको बता दें शाम 4:30 बजे लगभग विधानसभा उपाध्यक्ष ने अमरकंटक से प्रस्थान किया।

Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image