जिला मुख्यालय को शीघ्र मिलेगी बाई पास मार्ग की सौगात मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयासों ने बिखेरी विकास की चमक

शनिवार को मंत्री करेंगे जैतहरी-बदरा मार्ग का भूमिपूजन 



अनूपपुर /   जैतहरी - बदरा मार्ग का निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।  33 करोड़ की लागत वाली इस महत्वपूर्ण सडक  का भूमिपूजन म प्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के कर कमलों द्वारा जैतहरी स्थित वीर दुर्गादास चौक में 14 अगस्त ,शनिवार की दोपहर 12 बजे  गणमान्य अतिथियों , भाजपा पदाधिकारियों, अधिकारियों की उपस्थिति में होगा   म प्र मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कद्दावर मंत्री श्री सिंह के सद्प्रयासों से जिले के लंबित एवं बहुत से नये विकास कार्यों को गति प्राप्त हुई है। यह जानकारी भाजपा के उर्जावान नेता सिद्धार्थ शिव सिंह जी ने दी। बिसाहूलाल सिंह के प्रयत्नों से मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर इसकी स्वीकृति प्राप्त की और अब यह सेंक्शन मार्ग  भोलगढ़ से प्रारंभ हो कर सोन नदी पर पुल बना कर होते हुए हरी - बर्री के फाटक से होकर कॉलेज के आगे जाकर खत्म होगा। इस हेतु आवश्यक राशि 25 करोड़ 50 लाख रुपए भी सेक्शन हो गया है। 

बाई पास मार्ग की जिला मुख्यालय मे वर्षों से मांग की जा रही थी। जिले के हजारों लोगों को प्रतिदिन इस मार्ग का लाभ मिलेगा और इसके बन जाने से नगर की सडकों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। उन्होंने मंत्री जी के विकास कार्यों से जुडे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला विकास की नयी इबारत लिखने को तैयार है।   वहीं दूसरी ओर  3करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से  सामतपुर में शिव - मारुति मढिया के आगे क्षतिग्रस्त पुल , जो  हर्री बर्री को जोड़ता है , का निर्माणी भी शीघ्र होगा। यह कार्य सेक्शन करा दिया गया है और ब्रिज कॉर्पोरेशन बहुत जल्दी इसे बनाना प्रारंभ करेगा।कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। अतिशीघ्र  मंत्री श्री सिंह ने इसके भवन की स्वीकृति मिलने की बात कही है।

Popular posts
अनूपपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं भगवती शुक्ला ने ली अंतिम सांस नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
Image
पूर्वजों को जानने का अधिकार कानून बनाने तथा हिंदुत्व पर अमरकंटक के साधु-संतों ने सरसंघचालक से किया नर्मदांचल सुमंगल संवाद
Image
नही रहे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री के एस मूर्ति
Image
जसवंत और गोलू के आगे रामनगर थाना नतमस्तक, चल रहा है खुलेआम सट्टा का कारोबार
Image
चिकित्सा उपकरण खरीदी में धांधली में ई ओ डबल्यू ने दर्ज की एफ. आई. आर.
Image