कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता सजग रहें भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें-फुन्देलाल सिंह मार्को


 अनूपपुर /विभिन्न मुद्दों पर जिला कांग्रेस की अति आवश्यक बैठक आस्था होटल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष   फुन्देलाल सिंह मार्को की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें काफी संख्या में कांग्रेश के कार्यकर्ता,पदाधिकारी,विधायक उपस्थित थे।बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ,कोतमा विधायक सुनील सराफ,  प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव रमेश सिंह,प्रदेश सचिव संतोष अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा,महिला कांग्रेस जनपद अध्यक्ष ममता जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष  गुड्डू चौहान, नपा. पूर्व अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, कमलनाथ फोरम के जिलाध्यक्ष सतेंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष अनूपपुर राघवेंद्र पटेल,डॉक्टर राज तिवारी, राजेश द्विवेदी,चंद्र भूषण त्रिपाठी,विक्रम सिंह, रामाधार बैगा पूर्व पार्षद,मंडलम अध्यक्ष रियाज मंसूरी,बाबा खान,राकेश गुप्ता,नर्मदा सिंह,भूरा यादव, शैलेंद्र सिंह, अनिल सिंह,युवा प्रदेश सचिव रफी अहमद,श्री चंद्रवंशी, युवा नेता राजीव सिंह,आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता गण इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहां की कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अब पूरी तरह से सजग हो जाए और प्रदेश एवं केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ संगठन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि अब समय चुपचाप बैठने का नहीं है बल्कि जनमानस के मध्य जाकर उनकी समस्याओं को जानना और उनके लिए कार्य कर उन्हें समाधान दिलाना महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश व देश में वेतहासा महगाई चरम पर है,बेरोजगारी से कुप्रशासन भ्रष्टाचार से आम आदमी परेशान व अपने आपको भाजपा सरकार से ठगा सा महसूस कर रहा है।आम जन मानस का न्याय उचित कार्य भी बिना पैसे के नहीं हो रहे। जिले में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलवाला रेत माफिया,जुआ-सट्टा, कबाड खनन माफिया जिसको जो मिलता है वेहिचक लेकर भाग रहा है। कोई रोकने वाला नहीं है। जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहा कि  ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।यह प्रदेश-देश महात्मा गांधी जी का है महापुरुषों ने आजादी दिलाया है हमारे महापुरुषों ने जान दी है। उन्होंने जिले भर के सभी कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि महापुरुषों की आजादी को व्यर्थ नहीं जाने दे।साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी भोपाल के समय-समय से प्राप्त दिशा निर्देशों कार्यक्रमों एवं सदस्यता, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जिला कांग्रेस कमेटी के गठन तथा जिला काग्रेस कार्यालय भवन का निर्माण के सम्बंध में सभी एकजुट होकर निर्णय लें जिससे प्रदेश से प्राप्त कार्यक्रमों का भी कार्य हम साथ-साथ कर सकें।

Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
ज्योति सिंह को भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर अनुपपुर जिला कार्यकारणी ने दी बधाई
Image