विधायक कप व्हॉलीबाल प्रतियोगिता में जैतहरी बी को हराकर अनूपपुर ए बना विजेता


अनूपपुर 14 मार्च 2022/ विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर विधायक कप 2021-22 के अंतर्गत 11 से 13 मार्च तक आयोजित व्हॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को अपरान्ह 3 बजे से जिला खेल परिसर चचाई रोड अनूपपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रभान सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन ने की। विशिष्‍ट अतिथि जिला व्हॉलीवाल के संघ संरक्षक लक्ष्मण राव, दिनेश पटेल, अरूण कुमार सिंह ,आशीष त्रिपाठी , जिला व्हॉलीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा , किसान मोर्चा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम पटेल , भाजपा मोर्चा ओबीसी जिला उपाध्यक्ष अनिल पटेल , जिला व्हॉलीबाल संघ सह सचिव सतेन्द्र दुबे, हरिशंकर यादव कोषाअध्यक्ष प्रदीप यादव उपाध्यक्ष रमेश तिवारी व शेभनाथ प्रचेता ,उपाध्यक्ष अमित शुक्ला पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पल्विका पटेल,एवं मनोज शुक्ला, मनीष त्रिपाठी ,धिरेन्द्र सिंह ,रमेश राय, गिरीश पटेल ,हिमांशु बियानी ,विनोद पाण्डे संदीप गर्ग मीडिया प्रभारी विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, 

 विधायक कप व्हॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रभान सिंह ने जिला खेल परिसर में फड लाईट व व्हॉलीबाल खेल मैदान व जैतहरी मुख्यालय में दो व्हॉलीबाल खेल मैदान बनाए जाने हेतु मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी के माध्यम से खेल संसाधन की कमी को दूर करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन स्तर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत ही क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी की मंषानुरूप उक्त कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करते हुए खिलाड़ियों को मौका उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन ने कहा कि राज्य शासन द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्हॉलीबाल खेल के प्रति आज भी खिलाड़ियों तथा दर्शकों में आकर्षण है यह देखकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि उदयीवान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल विभाग द्वारा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, खेल में हार-जीत होती है पर खेल सर्वोपरि रहता है। उन्होंने कहा कि खेल के विकास के लिए वह हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर जिला व्हॉलीबाल संघ के संरक्षक लक्ष्मण राव व जिला अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने व्हॉलीबाल खेल के विकास तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के संबंध में विचार रखे गए। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर व्हॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए मंच उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने मंशा व्यक्त की कि जिले में प्रतिभावान व्हॉलीबाल खिलाड़ी मंच उपलब्ध न होने से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजन किए जांए, जिससे प्रतिभाएं सम्मुख आ सकें, जिससे हमारे जिले का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो सके। विधायक कप प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में पुरूष वर्ग में अनूपपुर ए टीम प्रथम, जैतहरी ए टीम द्वितीय स्थान एवं जैतहरी बी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मॉडल स्कुल जैतहरी व द्वितीय स्थान ग्राम पंचायत मुर्रा एवं तृतीय स्थान पथराटोला ने प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राफी, मेडल प्रमाण पत्र एवं व्हॉलीबाल किट प्रदाय की गई। अतिथियों के कर कमलों से निर्णायकों को भी खेल विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमारिया व्हॉलीबाल संघ के जोनल सचिव संतोष सिंह द्वारा किया गया। 

    विधायक कप प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक आयोजित कराने में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के रामचन्द्र यादव जिला खेल प्रशिक्षक, अजय मण्डलोई सहायक ग्रेड 03, दिनेश कुमार सिंह चंदेल ग्रामीण युवा समन्वयक जैतहरी, पूरन सिंह श्याम इनके द्वारा प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई ।

          निर्णायक के रूप में चेतन कुमार श्रीवास क्रीड़ा अधिकारी जैतहरी, धनीराम वनवासी व्यायाम शिक्षक भारत ज्येाति स्कूल अनूपपुर, विवेक यादव व्यायाम शिक्षक कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, संजय श्रीवास्तव शिक्षक मैाहरी, संजय राठौर एकल्वय आवासीय विद्यालय शहडोल इनके द्वारा प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
ज्योति सिंह को भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर अनुपपुर जिला कार्यकारणी ने दी बधाई
Image