श्री राम कथा व लक्ष्मीनारायण यज्ञ महोत्सव हनुमान मंदिर खाम्हीडोल में कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ

 


अनूपपुर /श्री हनुमान मंदिर बजरंग धाम खाम्हीडोल में श्री रामकथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कलश यात्रा के साथ 26 फरवरी 2023 से प्रारंभ हो गया।काफी संख्या में भक्तजनों ने कलश यात्रा में भाग लिया  दाण्डी महाराज हनुमान मंदिर,बजरंग आश्रम,खाम्हीडोल दिलीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व वर्ष में आयोजित अष्टादश महापुराण की वर्षगांठ पर 26 फरवरी 2023 से 6 मार्च 2023 तक आयोजन किया जाएगा।

              भक्ति रस से परिपूर्ण आयोजन में व्यास पीठ पर परम पूज्य बाल व्यास श्रद्धेय राजीव लोचन शास्त्री जी,श्री राधामाधव सेवा आश्रम,चित्रकूट धाम द्वारा अपनी रसमयी एवं ओजस्वी वाणी में श्री हरिकथा का रसपान प्रतिदिन करा रहे हैं।

                  दाण्डी महाराज हनुमान मंदिर,बजरंग आश्रम, खाम्हीडोल ने आयोजित धार्मिक आयोजन में सभी से अपील की है कि सपरिवार ईस्ट मित्रों सहित समय पर पधार कर इस विलक्षण कथा का आनन्द उठायें।उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ के समस्त कार्यक्रम प्रात: 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिदिन संपन्न हुआ करेंगे।कथा समय दोपहर 2.00 बजे से हरिइच्छा तक।

       कथा प्रसंग के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 फरवरी 2023 कलश यात्रा,मंडप प्रवेश,मंगलाचरण एवं नाम महिमा का कार्यक्रम संपन्न हुआ,द्वितीय दिवस-27 फरवरी 2023 सती चरित्र, शिव विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ,तृतीय दिवस-28 फरवरी 2023 नारद मोह, श्रीराम जन्म महोत्सव मनाया गया,चतुर्थ दिवस आज 1 मार्च 2023 बाल लीला,अहिल्या उद्धार,जनकपुर दर्शन,पंचम दिवस-2 मार्च 2023 पुष्पवाटिका प्रसंग,धनुषभंग,सीता राम विवाह महोत्सव,षष्ठम् दिवस-3 मार्च 2023 श्री राम वन गमन एवं केवट प्रसंग,सप्तम् दिवस- 4 मार्च 2023 भरत चरित्र,अष्टम् दिवस-5 मार्च 2023 शबरी गीध आदि भक्तों की कथाएं एवं श्री हनुमान चरित्र,नवम दिवस-6 मार्च 2023 श्री हनुमान जी के द्वारा सीता जी खोज,रावण बध एवं श्री राम राज्याभिषेक आयोजित होगा।कथा स्थल- हनुमान मंदिर,बजरंग आश्रम,खाम्हीडोल में प्रतिदिन हो रहा है।कार्यक्रम के अंतिम दिवस 6 मार्च 2023 को विशाल भण्डारा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image