पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को सीधी पेशाब कांड को लेकर अनोखे अंदाज में पहुंचे विधानसभा

 


अनूपपुर । मानसून सत्र के दूसरे दिन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस विधायक के सिर पर गोल टोपी,खुमरी और कंबल का कोट पहनकर विधानसभा पहुंचे।आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के अनोखे अंदाज को देखकर हर कोई हैरान था।वे सिर पर वॉटरप्रूफ टोपी,खुमरी और कंबल कोट पहनकर विधानसभा पहुंचे।इस तरह से आदिवासी विधायक सीधी में हुए पेशाब कांड को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किये।उन्होंने कहा कि सत्ता की मद में चूर भाजपा कुछ भी कर सकती हैं।वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर कर विधानसभा में जा रहे हैं।अगर उनके ऊपर भी कोई पेशाब करता है तो खुमरी और कंबल उन्हें बचा लेगी।

भाजपा पर लगाए आरोप

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने सीधी पेशाब कांड का आरोप भाजपा पर लगाया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के नशे में बीजेपी विधायक कुछ भी कर सकते हैं साथ ही भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image