केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 60वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रूप में मनाया गया

 


अनूपपुर ।केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 60वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रूप में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।     तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती गायन प्रस्तुत किया।इसके उपरांत वरिष्ठ शिक्षक अमृतलाल लाकड़ा ने प्राचार्य का पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया एवं छात्रों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।प्राचार्य ने विद्यालय के विद्यार्थी परिषद को बैच पहनाए तथा बालक'एवं बालिका विद्यालय कैप्टन को ब्लेजर पहना कर उनको सम्मानित किया।      केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एवं इसके क्रमिक विकास तथा केंद्रीय विद्यालय की शैक्षणिक पद्धति, उपलब्धियां,कार्य पद्धति,प्रशासनिक कार्य पद्धति पर विद्यालय की कुमारी शानवी पाण्डेय,अर्णव कुमार मिश्रा, आराध्या पाठक,शान जायसवाल,यशस्वी मिश्रा तथा आयुष्मान मिश्रा ने विस्तार पूर्वक जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई।      कार्यक्रम के समापन में केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय विद्यालय छात्रों को सिर्फ किताबी शिक्षा ही नहीं प्रदान करता अपितु विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास कर श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान करता है।केंद्रीय विद्यालय संगठन के विद्यालयों को मिनी इंडिया कहा जाता है क्योंकि यही इकलौता शिक्षण संस्थान है जहाँ देश भर के विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न धर्मों,संप्रदायों एवं विभिन्न भाषा,बोली, और सांस्कृतिक भिन्नता वाले विद्यार्थी एक जगह ही छत के नीचे एक ही प्रकार की शिक्षा ग्रहण करते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से पूर्ण मनोयोग से पढाई करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन तथा देश का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया।औपचारिक धन्यवाद् ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image