संजय कुमार सिंह बने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार

 


भोपाल। भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने संजय कुमार सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। संजय कुमार सिंह ने मप्र के विभिन्न शहरों में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और जनसम्पर्क के लिए पहचान बनाई है। वे नाहर अरिस्टो, एचईजी, केजेएस सीमेंट कंपनी जैसे प्रतिष्ठित उद्योगों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।संजय कुमार सिंह एक सरल, मिलनसार और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई प्रांतों में मजबूत जनसम्पर्क हैं। इस दायित्व के लिए पार्टी अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ल प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, उद्योगपतियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।श्री सिंह को इस अवसर पर माला पहनाकर, शाल, श्रीफल और तिलक के साथ सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कई शुभचिंतकों ने फोन पर भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

 

Comments
Popular posts
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image