पूर्व नपा. अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी एवं श्रीमती  उषा त्रिपाठी से बिसाहूलाल ने लिया आशीर्वाद


अनूपपुर/अनूपपुर में संस्कार और संस्कृति का रंग , राजनीतिक कटुता पर उस वक्त भारी पडता दिखा जब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व नपा. अध्यक्ष प्रेमकुमार त्रिपाठी एवं श्रीमती उषा त्रिपाठी के निवास पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीसा बंदी  मूलचन्द अग्रवाल,  जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, नमो एप संभागीय संयोजक मनोज द्विवेदी के साथ अन्य लोगों के साथ श्री त्रिपाठी के निवास पर पहुंच कर बिसाहूलाल सिंह ने प्रेमकुमार त्रिपाठी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा त्रिपाठी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सौजन्य मिलन की नगर में अच्छी चर्चा है। ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस के समय पूर्व नपा.अध्यक्ष प्रेमकुमार त्रिपाठी एवं श्रीमती उषा त्रिपाठी के यहां बिसाहूलाल सिंह का प्रमुख अड्डा था और पूरी राजनीति का संचालन इनके निवास से होता था।अब बिसाहूलाल सिंह भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी हैं लेकिन अचानक एक अनोखे घटना क्रम में वे उनके निवास पर पहुंचकर दोनों से चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद लिया जिसकी चर्चा पूरे शहर में चर्चा का विषय रही।


Comments
Popular posts
हिंदू समाज की बेटी के अपहरण पर भगवा पार्टी सख्त, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की चेतावनी प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
मध्यप्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ता हमला लोकतंत्र के लिए खतरा : संयोजक नलिन कांत बाजपेयी
Image
सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा आरोही सिंह सिंगर का नवोदय विद्यालय में चयन
Image