भारत विकास परिषद के शैलेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष एवं आनंद पाण्डेय सचिव बने लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर/दिनांक 12 अप्रैल 2022 को रात 9 बजे भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर की बैठक पीआरटी कालेज जैतहरी रोड़ अनूपपुर में देवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया। बैठक में वार्षिक चुनाव 2022-23 हेतु चर्चा की गई राजेन्द्र तिवारी द्वारा अध्यक्ष हेतु शैलेन्द्र गुप्ता के नाम की अनुशंसा की गई जिसे मनोज द्विवेदी द्वारा इनके नाम का समर्थन किया गया। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने  सर्वसम्मति से एक मत से शैलेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए 1 वर्ष के लिए मनोनीत कर दिया गया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने आगामी वर्ष हेतु नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए पद का कार्यभार नए अध्यक्ष को सौप दिया सचिव पद हेतु सर्वसम्मति से आनंद पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष अजय पाण्डेय को बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष सहसचिव एवं अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई है। भारत विकास परिषद में नए पदाधिकारी की नियुक्ति के बाद अनूपपुर शाखा को और भी मजबूती मिलेगी शैलेन्द्र गुप्ता का व्यापारी वर्ग में काफी अच्छी पकड़ होने के कारण शाखा में व्यापारी वर्ग से अच्छे लोगो को परिषद जोड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक अच्छा कार्य करके नया अध्याय जोड़ने का काम करेंगे। भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों को शाखा के सदस्यों अलावा बहुत सारे लोगो ने सभी लोगो ने शुभकामनाएं दी हैं भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार प्रसार, अखंड भारत के अलावा समस्त भारतीय सर्वांगीण विकास करना है. इस हेतु परिषद सम्पन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार द्वारा निर्धन लोगो के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। यह मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्यवाक्य है – “स्वस्थ, समर्थ, संस्कृत भारत”।बैठक में देवेंद्र तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, हरिशंकर बर्मा, वीरेंद्र सिंह  मधुकर चतुर्वेदी, मनोज द्विवेदी, राजकिशोर तिवारी, अरविंद पाठक, शब्द अधारी राठौर, प्रभा श्रीवास्तव, हर्षिता श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular posts
अनूपपुर पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी ने पुलिया निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपते हुए अमरण अनशन की दी के लिए चेतावनी।
Image
अनमोल, कोहिनूर ‘‘रत्न’’ सर ‘‘रतन’’ ‘‘टा-टा’’ करते, चले गये।
Image
श्रीफल और जनेऊ के साथ विप्र समाज मे सदस्यता अभियान का हुआ शंखनाद
Image
सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव: सुरक्षा प्रबंधन में लापरवाही का नतीजा
Image
प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा--बिसाहू लाल
Image